Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

परमा एकादशी पर खाटू श्याम मित्र मंडल ने किया भव्य संकीर्तन

 परमा एकादशी पर खाटू श्याम मित्र मंडल ने किया भव्य संकीर्तन


342वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित, बाबा के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में बुधवार रात्रि श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में परमा एकादशी के पावन अवसर पर भव्य श्याम संकीर्तन एवं ज्योति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा 342वीं पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

अधिक मास के ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संकीर्तन का शुभारंभ बाबा श्याम के जयकारों और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

भजन गायक दीपक शर्मा ने हाथों में लेकर निशान चला रे, मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे भजन प्रस्तुत किया, जबकि अर्पित कौशिक ने "तेरे दर पे आया बाबा, मुझ पे दया करो" सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं क्रश वर्मा ने "श्याम के दर पे जा करके, ग्यारस अर्जी लगा करके" तथा शौर्य अग्रवाल ने "छोड़ दे चिंता यार, सांवरिया बैठा है" भजन प्रस्तुत किए।

इसके अलावा भजन गायक लक्की ने "तू कृपा कर बाबा, तेरे दर पे आऊंगा" और गोलू ने "तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे" जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। देव शर्मा द्वारा प्रस्तुत "मैंने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में" भजन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर और पंडाल गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में हारे के सहारे श्याम बाबा के सेवादार दीपक शर्मा ने श्रद्धालुओं को मोरछड़ी का झाड़ा लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके उपरांत बाबा श्याम को बर्फी, लड्डू, कलाकंद, गुड़-चना, सोनपापड़ी, केले और आम का भोग अर्पित किया गया। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, सुमन, सचिन, नीरज रस्तौगी, नमन, ध्रुव, विशाल, हर्ष, रिंकी, प्रीति, सोनू सैनी, नरेंद्र, प्रदीप, नवीन, प्रतुष, पूनम, ज्योति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्याम प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा श्याम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

परमा एकादशी पर खाटू श्याम मित्र मंडल ने किया भव्य संकीर्तन Reviewed by Hindustan News 18 on June 12, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.