सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, लाभार्थी की संतुष्टि पर दिया जोर
शनिवार को तहसील सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा में हो और शिकायतकर्ता भी समाधान से संतुष्ट दिखाई दे। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन स्तर से सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की लगातार समीक्षा की जा रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हैं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 09, नगर पालिका की 08, स्वास्थ्य विभाग की 02, विकास विभाग की 01 तथा सिंचाई विभाग की 01 शिकायत शामिल रही। इनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
भूमि विवाद से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल, तहसील दिवस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार सहित जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 16, 2026
Rating:

No comments: