Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

शेरपुर चुंगी मार्ग पर कन्फेक्शनरी दुकान में भीषण आग

 शेरपुर चुंगी मार्ग पर कन्फेक्शनरी दुकान में भीषण आग


लाखों का सामान और मशीनरी जली, समय रहते आग पर काबू—बड़ा हादसा टला


नगर के शेरपुर चुंगी मार्ग पर शनिवार तड़के एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान और मशीनरी जलकर पूरी तरह राख हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरपुर चुंगी मार्ग निवासी अशोक सैनी की कन्फेक्शनरी की दुकान है। शनिवार सुबह जब मोहल्ले के लोग टहलने के लिए निकले, तो उन्होंने दुकान के बंद शटर से काला धुआं निकलते देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। डायल 112 पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जैसे ही दुकान का शटर खोला गया, अंदर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं बाहर निकलने लगा। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौलय बन गया।

स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पानी और रेत की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों को नुकसान नहीं पहुंचा।

पीड़ित दुकानदार अशोक सैनी ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखे चार बड़े फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक्स, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा यह घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शेरपुर चुंगी मार्ग पर कन्फेक्शनरी दुकान में भीषण आग Reviewed by Hindustan News 18 on May 02, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.