Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

तेंदुए के हमले से युवक घायल, गांव में दहशत

 तेंदुए के हमले से युवक घायल, गांव में दहशत


गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप; पिंजरा लगाने की तैयारी

क्षेत्र के ग्राम नाववाला मुकारमपुर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 24 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक खेत पर काम कर रहा था। अचानक हुए इस हमले से आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नाववाला मुकारमपुर निवासी अमित कुमार (24) पुत्र ओमपाल सिंह शुक्रवार  सुबह करीब पाच बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। जैसे ही वह गन्ने के खेत के पास पहुंचे, अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से अमित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे प्रशांत कुमार, रामसरन, मोमराज सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ शोर मचाया, जिससे तेंदुआ डरकर गन्ने के खेत में छिप गया। घटना के बाद घायल अमित को तत्काल धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, बावजूद इसके वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीण हरीशचंद्र, वीर सिंह, सुखवंत, अरुण, पप्पू और मनोज ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

डिप्टी रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। किसानों से अपील है कि वे खेतों पर अकेले न जाएं और समूह में जाकर सावधानी बरतें।

इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

तेंदुए के हमले से युवक घायल, गांव में दहशत Reviewed by Hindustan News 18 on May 01, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.