एम.एस. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
एम.एस. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर के एम.एस. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विद्यालय के छात्र सत्यम भड़ाना ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। भूमिका सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सृष्टि आत्रेय ने 91.4 प्रतिशत, वैष्णवी चौधरी ने 91.2 प्रतिशत, रिया ने 91 प्रतिशत, मोनू सिंह ने 90.8 प्रतिशत तथा निष्ठा यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया तथा सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय की निर्देशिका बबीता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजली चौधरी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 13, 2026
Rating:

No comments: