Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

एकता विकास प्रदर्शनी मेला एवं धनौरा महोत्सव-2026 का शुभारंभ

 एकता विकास प्रदर्शनी मेला एवं धनौरा महोत्सव-2026 का शुभारंभ


ऐतिहासिक रामलीला मैदान रोशनी से जगमगाया, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिलेगा दो माह तक आनंद

 नगर के मोहल्ला महादेव स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार देर शाम ‘एकता विकास प्रदर्शनी मेला एवं धनौरा महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा मेला परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मेले और महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक धरोहर और सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और मेलजोल को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और क्षेत्र की पहचान को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मेला क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव लगभग दो महीने तक चलेगा। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हस्तशिल्प उत्पाद, घरेलू उपयोग के सामान, खानपान के स्टॉल और बच्चों एवं युवाओं के लिए अत्याधुनिक झूले प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में रंगारंग सांस्कृतिक संध्याएं, लोकगीत कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिताएं तथा अन्य मनोरंजक आयोजन भी कराए जाएंगे।

उद्घाटन के पहले ही दिन शाम होते-होते मेला परिसर में रौनक बढ़ गई। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और परिवार के साथ झूलों का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अक्षय अग्रवाल, प्रत्यक्ष शर्मा, सुनील प्रजापति, पुनीत मांगलिक, शंकर लाल सैनी, राजा, अफजाल, सोनू धारीवाल, शाकिर सलमानी, अफजाल सैफी, फहीम साबरी, इरफान भगत जी, चिंटू सिंह, नीरज सिंघल, ओमवीर सैनी, सुशील अग्रवाल, अंकित शर्मा, हेमंत सारस्वत, गुरचरण सिंह, टिल्लू वर्मा और चिंटू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे।

एकता विकास प्रदर्शनी मेला एवं धनौरा महोत्सव-2026 का शुभारंभ Reviewed by Hindustan News 18 on May 17, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.