राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अवकाश प्रतिकर व स्थानीय तैनाती की मांग
जनगणना ड्यूटी को लेकर शिक्षकों ने उठाई मांगें
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अवकाश प्रतिकर व स्थानीय तैनाती की मांग
वुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से जनगणना 2026-27 के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम विभा श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने जनगणना ड्यूटी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ करते रहे हैं। ऐसे में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी वे पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन ड्यूटी निर्धारण करते समय शिक्षकों की परिस्थितियों और सुविधाओं का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
महासंघ की ओर से प्रमुख मांग की गई कि यदि जनगणना कार्य अवकाश के दिनों में कराया जाता है, तो संबंधित शिक्षकों को उसके बदले प्रतिकर अवकाश अथवा उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए। इसके साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी यथासंभव उनके अध्यापन स्थल या निवास स्थान के निकट लगाई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि गर्भवती एवं पात्र शिक्षिकाओं, जिनके छोटे बच्चे हैं, उन्हें इस ड्यूटी से यथासंभव मुक्त रखा जाए। इसके अलावा ड्यूटी निर्धारण के समय वरिष्ठता का ध्यान रखने और वरिष्ठ शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने की भी मांग की गई।
महासंघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि इन मांगों पर विचार करते हुए उचित निर्णय लिया जाए, ताकि शिक्षक वर्ग बिना किसी कठिनाई के जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमित तेजा,रोहित कुमार, परविंदर सिंह, विनीत देवल, शिवम पाराशर तथा प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 08, 2026
Rating:

No comments: