मिशन शक्ति 5.0 के तहत ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति 5.0 के तहत ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित
एडीएम, एएसपी व सीओ ने महिलाओं को बताया समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला
मंगलवार को ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक प्रेरणादायक एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में एडीएम गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया व सीओ अंजली कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान एडीएम गरिमा सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव है।
विद्यालय प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की निर्देशिका राखी अग्रवाल ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वही कार्यक्रम में क्षेत्र की उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने सम्मानित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।
सीओ अंजली कटारिया ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।कार्यक्रम में जनसमूह को उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति पहल के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया।
अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राहुल अग्रवाल,निर्देशिका राखीअग्रवाल,प्रधानाचार्या शैली गांधी,एडमिनिस्ट्रेटर कॉर्डिनेटर संध्या गुप्ता सहित स्कूल का समस्त फीमेल स्टाफ मौजूद रहा
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 07, 2026
Rating:


No comments: