डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने दिए समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
तहसील धनौरा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने दिए समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
सोमवार को तहसील सभागार मे जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थियों की संतुष्टि भी अनिवार्य है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 15, विद्युत विभाग की 3, पुलिस विभाग की 1 तथा नगर पालिका की 2 सहित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की पुलिस संबंधी शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर प उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया, परियोजना निदेशक अम्बरीष कुमार सहित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 23, 2026
Rating:

No comments: