Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

माता रानी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों ने पकड़ा जोर

 माता रानी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों ने पकड़ा जोर


25 मार्च को नवदुर्गा मंदिर से निकलेगी विशाल शोभा यात्रा, जिम्मेदारियां बांटी गई

नगर की सब्जी मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमवार को युवा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 25 मार्च को प्राचीन नवदुर्गा मंदिर से निकलने वाली माता रानी की भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान शोभा यात्रा के मार्ग, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, भक्तों की सुविधाओं, झांकियों की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा को पहले से अधिक भव्य बनाने के लिए आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे एवं भक्ति संगीत की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही बेठट में दीप अग्रवाल द्वारा 14 हजार रुपये की बोली लगाकर माता रानी की प्रतिमा को लेकर शोभा यात्रा में विराजमान होने का सौभाग्य प्राप्त किया गया। जिस पर सभी उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

बैठक में शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। किसी को व्यवस्था संभालने, किसी को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने, तो किसी को सजावट एवं झांकियों की जिम्मेदारी दी गई। समिति के अध्यक्ष आयुष रस्तोगी ने सभी से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शोभा यात्रा नगर की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग लेने की बात कही गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर माता रानी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटने का निर्णय लिया।


इस अवसर पर अरुण जैन, शरद गर्ग, रूपक अग्रवाल, अजय गोयल, हिमांशु अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, अंकित घरोटिया, पराग अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गर्वित राजपूत, आदित्य सिंघल, दीपू सिंघल, सौरभ जैन, शुभम जैन, सागर सिंघल, ओम मांगलिक, अंकुश गुप्ता, आकाश घरोटिया, धर्मेंद्र सैनी, आकाश मालवीय, अमन वर्मा, रोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

माता रानी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों ने पकड़ा जोर Reviewed by Hindustan News 18 on March 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.