राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू उद्घाटन दिवस पर योग प्रशिक्षण, समाज सेवा का दिया संदेश
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू उद्घाटन दिवस पर योग प्रशिक्षण, समाज सेवा का दिया संदेश
शनिवार को नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार मोहल्ला महादेव स्थित आनंद धाम आश्रम में आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम दिवस को उद्घाटन दिवस एवं योग दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनवीश कुमार के निर्देशन में हुआ। शिविर का उद्घाटन मोहल्ला महादेव हीरानगर की सभासद पूनम रानी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि पूनम रानी ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाज के निरक्षर और निम्न जीवन स्तर वाले लोगों के उत्थान के लिए आगे आकर कार्य करने और सात दिवसीय शिविर के दौरान अधिक से अधिक श्रमदान करने की अपील की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष शिविर में सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ समाज सेवा की भावना से कार्य करें। उन्होंने भारत सरकार के निर्देशानुसार कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए श्रमदान और जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
शिविर के द्वितीय सत्र में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ कैंपस के योग शिक्षक अमरपाल आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने अनुलोम-विलोम, हास्य आसन, वृक्षासन, सुखासन, मंडूकासन, मुर्गासन, सूक्त बखासन और प्राणायाम की विस्तृत जानकारी भी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अनिल कुमार सिरोही, संजीव कुमार, मौ. जीशान, डॉ. सुधा रानी, चारु विशिष्ट, माही, पूजा, पल्लवी, मेघा, सुहानी और रीचिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 07, 2026
Rating:

No comments: