शहबाजपुर गुर्जर के छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम
शहबाजपुर गुर्जर के छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया परचम
एनएमएमएस परीक्षा में तीन विद्यार्थियों का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल
विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय शहबाजपुर गुर्जर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
चयनित विद्यार्थियों में सिम्मी ने अमरोहा जनपद में 8वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, जबकि मानसी ने 79वां स्थान और कृष्णा ने 174वां स्थान प्राप्त कर इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया। इन विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता की लहर है।
विद्यालय की शिक्षिका डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थी लगातार शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक ज्योति सिंह, डॉ. प्रीति शर्मा, रीना कौत, देवेंद्र कुमार, तनु शर्मा, सरला देवी, बाला सैनी, रुचिका गोयल, बबीता तथा श्रीराम त्रिवेदी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 05, 2026
Rating:

No comments: