Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बालाजी धाम मंदिर परिसर में मिला बंदर का कटा सिर, नगर में मचा हड़कंप

 बालाजी धाम मंदिर परिसर में मिला बंदर का कटा सिर, नगर में मचा हड़कंप
सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता सिर लाकर डालता दिखा, जांच के बाद पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

नगर के कंचन बाजार स्थित बालाजी धाम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के पास बंदर का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की  भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।


मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही देर बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव, तहसीलदार मुसाराम थारू तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और आसपास के लोगों से जानकारी ली।

मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया तो मामला स्पष्ट हो गया। फुटेज में एक कुत्ता बंदर का कटा हुआ सिर मुंह में दबाकर लाता हुआ और मंदिर परिसर के पास छोड़ता हुआ दिखाई दिया। यह स्पष्ट होने के बाद कि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर यह कृत्य नहीं किया गया, पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि होली के दिन इस तरह की सूचना मिलने से कुछ समय के लिए पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि कुत्ता कहीं से बंदर का सिर उठाकर वहां डाल गया था। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो गई और किसी प्रकार की आपत्तिजनक घटना की पुष्टि नहीं हुई

बालाजी धाम मंदिर परिसर में मिला बंदर का कटा सिर, नगर में मचा हड़कंप Reviewed by Hindustan News 18 on March 05, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.