Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बिना चारे के पिंजरे पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, दहशत में जी रहे दर्जनों गांव

 खादर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

बिना चारे के पिंजरे पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, दहशत में जी रहे दर्जनों गांव

खादर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही घटनाओं और ग्रामीणों में बढ़ते खौफ के बीच दो दिन पहले वन विभाग ने फतेहउल्लापुर और आसपास के इलाकों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। हालांकि, पिंजरे में अभी तक चारे के रूप में बकरा न बांधे जाने को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि सबसे पहले फतेहउल्लापुर गांव में हुई थी, जहां एक किसान ने अपनी गाड़ी में बैठकर तेंदुए का वीडियो बना लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और क्षेत्र में निगरानी शुरू की गई। इसके बाद झुंडपुरा गांव में तेंदुए ने गुरदीप सिंह के पालतू कुत्ते को घर के आंगन से उठाकर खेतों में मार डाला, जिससे ग्रामीणों में भय और बढ़ गया।

हाल ही में नीलीखेड़ी गांव में भी तेंदुए ने एक मवेशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और बच्चों व पशुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

वन विभाग के वन क्षेत्र अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ बेहद चालाक होता है और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। उसे पकड़ने के लिए रणनीतिक स्थान पर पिंजरा लगाया गया है और जल्द ही उसमें चारे के रूप में बकरा बांधा जाएगा।

वहीं दूसरी और ग्रामीण वन विभाग की धीमी कार्रवाई से नाराज नजर आ रहे हैं। ग्रामीण कश्मीर सिंह का कहना है कि केवल पिंजरा लगाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, जब तक पिंजरे में चारा नहीं बांधा जाएगा, तब तक तेंदुआ उसमें फंसने वाला नहीं है। बिना लालच के यह पिंजरा किसी काम का नहीं है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके और क्षेत्र में फैले भय के माहौल को खत्म किया जा सके। फिलहाल पूरे खादर क्षेत्र में लोग दहशत के साये में जी रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।

बिना चारे के पिंजरे पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, दहशत में जी रहे दर्जनों गांव Reviewed by Hindustan News 18 on March 27, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.