Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वाईएमएस डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवियों ने मनाया श्रमदान व डिजिटल इंडिया दिवस

 वाईएमएस डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवियों ने मनाया श्रमदान व डिजिटल इंडिया दिवस

वाईएमएस डिग्री कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के चौथे दिन श्रमदान व डिजिटल इंडिया दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय धनौरी खुर्द शुमाली में श्रमदान से हुई, जहां स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात डिजिटल विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसका संचालन आयुषी आर्य ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल क्रांति के चलते वह समय दूर नहीं जब भारत विश्व में एक विशिष्ट पहचान बनाएगा और सहायता लेने वाला नहीं, बल्कि सहायता देने वाला राष्ट्र बनेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल पहल देश को सशक्त डिजिटल समाज में परिवर्तित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता भूपाल सिंह ने कहा कि डिजिटल पहल भारत सरकार का बहुउपयोगी कार्यक्रम है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बना रहा है। वहीं हिन्दी प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य देश के सभी विभागों और अभिलेखों को एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ना है।

संगोष्ठी में स्वयंसेवियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर डिजिटल सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवियों ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को श्रमदान व डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नालियों के आसपास बने गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें समतल किया तथा सार्वजनिक स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। गांव में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए।इस अवसर पर नीशू, प्रियांशी, शशिकांत, अभय कुमार, पूनम दिवाकर, विकान्त यादव, दिपांशु यादव, सुमित, अमन, एकता राजपूत, संगीता सैनी, पायल, मानसी, नित्यम रानी, इलमा नाज, सोफिया परवीन, दीपा, युविका, आयुषी आर्य, शाहनवाज खान, मनु, पिंकी, शारिक, प्रिंस, अभिषेक, यशवीर, कुलदीप, गौतम बौद्ध, प्रतिक्षा, मन्तशा, अनम, सार्थक सहित आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।

वाईएमएस डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवियों ने मनाया श्रमदान व डिजिटल इंडिया दिवस Reviewed by Hindustan News 18 on February 23, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.