Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वन विभाग की सख्ती पर भाकियू टिकैत का हंगामा, जुर्माने के बाद छोड़ी ट्रॉली

 वन विभाग की सख्ती पर भाकियू टिकैत का हंगामा, जुर्माने के बाद छोड़ी ट्रॉली

 पिलखन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए जाने के बाद गुरुवार को धनौरा में हंगामे की स्थिति बन गई। वन विभाग की कार्रवाई से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गोलघर स्थित विभागीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। बड़ी संख्या में किसान मौके पर जमा हो गए, जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई और कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान गांव मलेशिया निवासी किसान प्रमोद की ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। ट्राली में पिलखन की लकड़ी लदी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया गया। विभाग का कहना है कि प्रतिबंधित श्रेणी की लकड़ी या बिना अनुमति परिवहन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक होता है।

जैसे ही कार्रवाई की सूचना किसानों तक पहुंची, संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता लामबंद हो गए। कुछ ही देर में दर्जनों किसान वन विभाग कार्यालय पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग किसानों का उत्पीड़न कर रहा है और बिना पूरी जानकारी दिए कार्रवाई की जा रही है।

कार्यालय पर काफी देर तक गहमागहमी और वार्ता का दौर चलता रहा। अंततः वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जुर्माना जमा कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ दी जाएगी। बाद में विभागीय अधिकारियों ने प्रतिबंधित लकड़ी का जुर्माना वसूलकर ट्रैक्टर-ट्राली को मुक्त कर दिया।

घेराव के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा, कपिल चौधरी, फिरासत सलमानी, निरंजन सिंह कलुआ, मायाराम यादव, देवेंद्र अम्हेड़ा तथा कृपाल यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

वन विभाग की सख्ती पर भाकियू टिकैत का हंगामा, जुर्माने के बाद छोड़ी ट्रॉली Reviewed by Hindustan News 18 on February 19, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.