Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटे कांवड़िए, स्टेट हाईवे पर गूंजे ‘बम-बम भोले’

 हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटे कांवड़िए, स्टेट हाईवे पर गूंजे ‘बम-बम भोले’

महाशिवरात्रि से पहले बदायूं–बिजनौर मार्ग पर बढ़ी भीड़, शिविरों में मिला विश्राम, पुलिस रही सतर्क


शुक्रवार की सुबह से हरिद्वार से गंगा जल भरकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया। तड़के से ही सड़कों पर शिवभक्तों की टोलियां दिखाई देने लगीं और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। बिजनौर–बदायूं स्टेट हाईवे पर जगह-जगह लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों ने विश्राम किया। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जलपान, प्राथमिक उपचार और ठहराव की समुचित व्यवस्था की गई। थोड़ी देर विश्राम के बाद कांवड़िए पुनः अपनी-अपनी मंजिल की ओर प्रस्थान करते नजर आए। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के चलते बदायूं–बिजनौर स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। भगवा वस्त्र धारण किए शिवभक्त अनुशासित कतारों में आगे बढ़ते दिखे। सुबह के समय यातायात पर भी कांवड़ियों की संख्या का स्पष्ट प्रभाव रहा।धनौरा से होकर खुर्जा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और बदायूं जिलों के कांवड़िए गुजरते नजर आए। मार्ग पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय मार्गों का ही उपयोग करें, अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार ने स्वयं कांवड़ रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटे कांवड़िए, स्टेट हाईवे पर गूंजे ‘बम-बम भोले’ Reviewed by Hindustan News 18 on February 13, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.