Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बूथ दिवस पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव का औचक निरीक्षण,मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की कवायद

बूथ दिवस पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव का औचक निरीक्षण,मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की कवायद

 एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने की दस्तावेजों की जांच

बूथ दिवस पर शनिवार को उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव ने सेरकपुर एवं सुजमना गांव सहित करीब आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं के मामलों की गहनता से सुनवाई की और संबंधित अभिलेखों की जांच की।

बताया गया कि हाल ही में एसआईआर सिस्टम के माध्यम से मतदाता सूची की विस्तृत तकनीकी जांच  की गई थी। इस प्रक्रिया में ऐसे मतदाता चिन्हित हुए थे जिनकी मैपिंग स्पष्ट नहीं थी अथवा जिनके निवास स्थान से संबंधित तकनीकी विसंगतियां पाई गई थीं। मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिहीन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सभी संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

सुनवाई के दौरान एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मतदाताओं से उनके निवास प्रमाण एवं नागरिकता से जुड़े मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार न तो किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहना चाहिए और न ही किसी पात्र नागरिक का नाम हटना चाहिए। जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां पाई गई थीं, उन्हें अपनी पात्रता एवं सत्यता सिद्ध करने का पूरा अवसर दिया गया।

 प्रशासन का विशेष ध्यान उन मतदाताओं पर केंद्रित रहा जो लंबे समय से क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं या जिनका पता डिजिटल मैपिंग से मेल नहीं खा रहा है।

निरीक्षण के अंत में एसडीएम ने सभी बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि सत्यापन की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि मतदाता सूची को समय रहते अंतिम रूप दिया जा सके।

बूथ दिवस पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव का औचक निरीक्षण,मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की कवायद Reviewed by Hindustan News 18 on January 31, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.