सीएचसी में एएनएम की समीक्षा बैठक, धीमी प्रगति पर चिकित्सा अधीक्षक नाराज
सीएचसी में एएनएम की समीक्षा बैठक, धीमी प्रगति पर चिकित्सा अधीक्षक नाराज
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार द्वारा ब्लॉक की सभी एएनएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीकाकरण अभियान, गैर-संचारी रोग जांच और आभा आईडी की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई गई।
डॉ. राहुल कुमार ने धनौरा मुख्य केंद्र व बछरायूं क्षेत्र की एएनएम को लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने पर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने और वंचित लोगों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दिनकर शर्मा,अभिषेक वर्मा,अमित कुमार,ममतेश कुमारी सोनिका चौधरी,संदीप सैनी सहित अन्य अधिकारी व सभी एएनएम मौजूद रहीं।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 19, 2026
Rating:

No comments: