Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

फौलादपुर में निःशुल्क मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन

 फौलादपुर में निःशुल्क मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन

ग्राम प्रधान मनु यादव ने फीता काटकर किया मेडिकल कैंप का शुभारंभ 


तहसील क्षेत्र के गांव फ़ौलादपुर में ग्राम प्रधान मनु यादव के नेतृत्व में एक निःशुल्क मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को विशेषज्ञ डॉक्टरों के समक्ष रखा।

कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान मनु यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। कैंप में  मुख्य रूप से डॉ. पल्लवी यादव (बीपीटी) उपस्थित रहीं, जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. पल्लवी यादव ने ग्रामीणों को फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मौके पर ही मरीजों का उपचार किया।शिविर के दौरान विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता दी गई, जो शारीरिक दर्द और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उपचार नहीं करा पाती थीं। डॉ. पल्लवी यादव और उनकी टीम ने ऐसी महिलाओं को फिजियोथेरेपी उपचार प्रदान किया तथा योग, व्यायाम और दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य उपायों के बारे में भी जागरूक किया।

कैंप पूरी तरह निःशुल्क रहा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। गाँव की महिलाओं और बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान मनु यादव का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की मांग की।बता दे कि ग्राम प्रधान मनु यादव अपने विकास कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और निरंतर जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में पंचायत ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 

फौलादपुर में निःशुल्क मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन Reviewed by Hindustan News 18 on January 18, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.