बीएसडी एकेडमी में सैनिक स्कूल परीक्षा में सफल 34 मेधावियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित अमरोहा रोड स्थित बीएसडी एकेडमी में सोमवार
बीएसडी एकेडमी में सैनिक स्कूल परीक्षा में सफल 34 मेधावियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
अमरोहा रोड स्थित बीएसडी एकेडमी में सोमवार को उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा लखनऊ एवं गोरखपुर में उत्तीर्ण हुए 34 मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष और गौरव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर की पूर्व प्रचार्या डॉ शशि, व पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया का एकेडमी प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान पुलिस
क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बीएसडी एकेडमी से सैनिक स्कूल लखनऊ व गोरखपुर की प्रवेश परीक्षा में चयनित 34 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, संघर्षशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा भविष्य में सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
पूर्व प्रचार्या डॉ० शशि ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल बच्चों बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान के लिए भी गर्व का विषय होती हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने पर बल दिया।
वही एकेडमी प्रबंधक नितिन धारीवाल एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने बताया कि बीएसडी एकेडमी से पूर्व में भी मिलिट्री स्कूल, सैनिक स्कूल, गुरुकुल, नवोदय विद्यालय एवं विद्याज्ञान जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अपनी प्रतिभा के बल पर अपने माता-पिता, समाज, गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नितिन धारीवाल एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर रौनक, रवि शर्मा, राहुल पाल, तेजपाल विश्वकर्मा, हर्षित महल, ललिता, प्रत्यूष कपिल, विपिन, अजय, डोली, मुनाजिर, तुषार, परविंदर, दिशांत, संचित, हरिराम, नीतू, मोनिका, दिव्यांश, नितिन, पारुल, उमाक्षी, लविता सहित अभिभावक मौजूद रहे।
Reviewed by Hindustan News 18
on
January 19, 2026
Rating:

No comments: