अमरोहा जनपद के हसनपुर में पुलिस का मीठा गुडवर्क, 100 किलो गुलाबजामुन संग प्रधान पद प्रत्य़ाशी गिरफ्तार
अमरोहा जनपद के हसनपुर में पुलिस का मीठा गुडवर्क, 100 किलो गुलाबजामुन संग प्रधान पद प्रत्य़ाशी गिरफ्तार
लखनऊ-यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी मैदान में डट गए हैं और तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। शराब बांटने का खेल तो बहुत पुराना हथकंडा है। इस चुनाव में तो प्रत्याशियों ने कई और नए तरीके खोज लिए हैं। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों ने अब खुलकर हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक रोचक मामला अमरोहा में देखने को मिला। यहां पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी को 100 गुलाबजामुन के साथ गिरफ्तार किया है।
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी दावेदार मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई, शराब व कवाब का सहारा ले रहे हैं। अमरोहा के हसनपुर कोतवाली पुलिस ने प्रधान पद के दावेदार द्वारा मतदाताओं को बांटे जा रहे एक क्विंटल गुलाब जामुन की थैली बरामद की हैं। पुलिस ने दावेदार चंद्रसेन निवासी रूखालू के मकान से गुलाबजामुन की थैलियां बरामद कर मौके से दावेदार के साले सोहनवीर निवासी पौरारा थाना रहरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दावेदार चंद्रसेन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोहनवीर व चंद्रसेन के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की धारा में एनसीआर दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित का चालान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पाबंदी के बावजूद भी दावेदार मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई, शराब एवं कवाब का सहारा ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मतदाताओं को रिझाने के लिए गुलाबजामुन बांटने की सूचना पर रूखालू में प्रधान पद के दावेदार के मकान पर छापा मारकर करीब एक क्विंटल गुलाब जामुन बरामद किया है। उधर गांव करनपुर माफी निवासी ब्रजपाल उर्फ बिरजू के अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दावेदारों के दिल की धड़कन भी तेज होने लगी है। दावेदार हर हथकंडा अपनाते हुए वोटरों को अपने पक्ष में करने प्रयास कर रहे हैं। दावेदारों ने युवाओं पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। प्रत्याशियों की इस तैयारी के बाद युवा वोटर भी पीछे रहने के मूड में नहीं है। जिन गांव में युवा खेल सुविधाएं चाहते हैं, वह अपने पसंद के प्रत्याशी से उस सामग्री व संसाधनों की मांग कर रहे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में कौन प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में खींच पाता है और कौन युवा वोटरों की उम्मीदों पर कायम रह पाता यह आने वाला समय ही बताएगा। एक ओर वोट अपने पक्ष में करने के लिए दावेदार जीत के बाद उन्हें खेल मैदान, खेल सामग्री, जिम आदि सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दे रहे हैं वहींं । आए दिन हर दावेदार युवा वोटरों को लुभाने के लिए नई योजना सामने लेकर आ रहा है।
महिलाओं के लिए खास व्यवस्था
वहीं कई जगहों पर महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ी, चूड़ी, नथुनी, बिंदिया, अंगूठी, पायल और बिछुआ सहित कई तरह के उपहार दिए जा रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक शादी-विवाह और विदाई जैसे मांगलिक आयोजनों पर भी उम्मीदवारों की पैनी नजर रहती है। बच्चों के जन्मदिन समारोह, मुंडन और इस तरह के कई आयोजनों पर लोग तो मिलते-जुलते ही रहते हैं, लेकिन अब इस मिलने-जुलने के बहाने उम्मीदवारों ने व्यवहार का दौर भी शुरू कर दिया है। गांव-देहात में इस तरह के आयोजन प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं को रिझाने का एक जरिया बनता जा रहा है।
यही नहीं परदेसी मतदाताओं के लिए बस, ट्रेन और हवाई टिकट जैसे प्रलोभन दिए जा रहे हैं। गांव-गांव में होने वाले इस तरह के आयोजनों पर सरकारी तंत्र की खास नजर नहीं पड़ती है। लिहाजा, दावेदार आचार संहिता से बचने के लिए नए-नए प्रयोगों के साथ व्यवहार पहुंचा रहे हैं। यह व्यवहार नकद कम कीमती वस्तुओं के रूप में ज्यादा नजर आ रहा है। सर्वाधिक जोर गांव के अनुसूचित जाति के टोलों और गरीब तबके को साधने पर है। जिस परिवार में जितने वोट, मदद का आश्वासन भी उसी मुताबिक दिया जा रहा है। 15 दिनों के भीतर गोरखपुर जिले के पाली ब्लॉक के नेवास, गोविंदपुर, हड़हा और डुमरी गांव के कुछ घरों में अंतिम संस्कार के बाद पड़ी तेरहवीं में प्रधानी पद के कई दावेदार मदद को आगे आए। किसी ने दही पहुंचाई तो किसी ने आलू-प्याज और पनीर का पूरा खर्च उठाया। एक ने हलुवाई का पूरा भुगतान अपने पास से किया। जंगल कौड़िया गांव में तो तीन दावेदारों ने एक ओबीसी परिवार के घर में पड़े तेरहवीं के दौरान 50 किलो चूरा, 20 किलो दही और सब्जी पहुंचाई।
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 04, 2021
Rating:

No comments: