Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमरोहा जनपद में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से कराया जाएगा पालन : डी0एम0उमेश मिश्र

 

अमरोहा जनपद में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से कराया जाएगा पालन : डी0एम0उमेश मिश्र


अमरोहा-डीएम उमेश मिश्र ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में रविवार को अफसरों की बैठक ली। तैयारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन कराने पर भी जोर दिया। मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


डीएम ने पंचायत चुनाव के नामांकन, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, संवेदनशील बूथ, अतिसंवेदनशील बूथ, पोलिंग पार्टियों की रवानगी का रूट चार्ट, मतदान कार्मिक का प्रशिक्षण आदि बिंदुओं पर तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि नामांकन स्थलों पर सभी आरओ, एआरओ कोविड गाइडलाइन का पालन करें। कहा कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट दावेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। शरारती व असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। इस दौरान एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीएम नौगावां इंद्रनंदन सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अमरोहा जनपद में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कड़ाई से कराया जाएगा पालन : डी0एम0उमेश मिश्र Reviewed by Hindustan News 18 on April 04, 2021 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.