अब्दुल नदीम कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जालना, महाराष्ट्र जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये।
अब्दुल नदीम कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जालना, महाराष्ट्र जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गये।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश व संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने अब्दुल नदीम कुरैशी पत्रकार जालना, कासिद-ए-वक्त हिन्दी दैनिक को जालना, महाराष्ट्र को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया और आशा व्यक्त की है कि जनाब अब्दुल नदीम कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को गांव से लेकर शहर के पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ कर मजबूत करेंगे। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सतत् संघर्षशील रहेंगे। एक महीने के अंदर सभी तहसील और जिला कमेटी की लिस्ट राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
जनाब अब्दुल नदीम कुरैशी को जालना का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर योगेश बनकर (मुख्य संपादक झी 24 न्यूज लाईव्ह), पूर्व जिलाध्यक्ष असलम कुरैशी (लोकमत समाचार), शेख शकील (पत्रकार स्वाभिमान), अश्फाक पटेल (वैचारिक जंग), उत्तम जाधव (लोकमत), सय्यद वाजेद (जगमित्र), राहुल मुजमुले (सकाल), नजीर कुरैशी (लोकमत), संजय मांडवे (लोकमत), अंबादास मोरे (पार्श्वभूमी), सुंदरराव जाधव (दिव्य मराठी) आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त किया।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 13, 2021
Rating:


No comments: