पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, हत्या के आरोप से आहत पति ने भी दुनिया को कह दिया अलविदा, गांव में मातम
पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, हत्या के आरोप से आहत पति ने भी दुनिया को कह दिया अलविदा, गांव में मातम
आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला पति का शव।
अमरोहा के एक गांव में मातम है वजह है पति और पत्नी का खुदकुशी करना। रात में पत्नी तो दिन में पति ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गांव में एक साथ दो की मौत से लोग भी गमगीन हो गए हैं।
पति से कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। कार्रवाई के डर से पति भी घर से निकल गया। इसके बाद उसने भी बाग में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह घटना अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर की है। यहां रहने वाले शेखर की शादी आठ साल पहले संजना के साथ हुई थी। शादी के आठ साल बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं है। बताते हैं कि पेशे से मजदूर शेखर व संजना के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार शाम भी दंपती में कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों खाकर सो गए थे। संजना कमरे में चली गई और शेखर बाहर सो गया। रात में किसी समय संजना ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस को भी सूुचना दे दी गई। मायके वाले भी पहुंचे तथा उन्होंने हत्या का आरोप लगा दिया। लगभग 11 बजे पुलिस के पहुंचने से पहले शेखर भी घर से निकल गया। स्वजन उसे भी तलाश करने में जुट गए। लगभग ढाई बजे शेखर का शव भी गांव में स्थित आम के बाग में लटका मिला। उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
Reviewed by Hindustan News 18
on
March 12, 2021
Rating:




No comments: