मंडी धनोरा में घना कोहरा छाने से गजरौला चांदपुर मार्ग पर यातायात हुआ प्रभावित
मंडी धनोरा में घना कोहरा छाने से गजरौला चांदपुर मार्ग पर यातायात हुआ प्रभावित
घने कोहरे और ठंडी हवा ने मौसम सर्द बना दिया है। बुद्धवार की सुबह भी आसमान में घना कोहरा छाया रहा। गजरौला -चांदपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सुबह 12 बजे धूप निकलने पर कोहरा छंटा, तो कहीं जाकर यातायात प्रभावित हो सका।
रोजाना घना कोहरा छाने के बाद अब सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। उसके साथ चली ठंडी हवा सर्दी को और भी बढ़ाने का काम कर रही है। मंगलवार की रात से ही कोहरा आसमान में छाने लगा। सुबह भी आसमान में घना कोहरा छाया रहा, ठंड और बढ़ गई। गजरौला -चांदपुर पर यातायात प्रभावित हुआ। यात्री वाहनों की लाइट जलाकर आगे बढ़े। रफ्तार कम रही। सुबह करीब 12 बजे कोहरा छंटने पर यातायात सुचारू हो सका। वहीं दूसरी ओर लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। बच्चे भी स्वेटर पहनकर स्कूल पहुंचे ।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 09, 2020
Rating:



No comments: