हेलिकाप्टर से आई कबड्डी खिलाड़ी राहुल की दुल्हनिया
हेलिकाप्टर से आई कबड्डी खिलाड़ी राहुल की दुल्हनिया
बिजनौर। कबड्डी की दुनिया के जाने पहचाने नाम और प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी ग्राम जलालपुर छोइया निवासी राहुल चौधरी की दुल्हनिया शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल पहुंची। दुल्हन का स्वजन एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रामपाल सिंह के पुत्र राहुल चौधरी की शादी अहमदाबाद निवासी हेताली से बीते आठ दिसंबर को हुई थी। प्राइवेट पायलट हेताली शुक्रवार को हेलिकाप्टर में सवार होकर अपनी ससुराल पहुंची। राहुल की फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी थी। जहां से उन्होंने हेलिकाप्टर से गांव के लिए उड़ान भरी। गांव में राहुल के घर से करीब 200 मीटर दूर बनाए हेलीपैड पर हेलिकाप्टर उतरा। राहुल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ हेलिकाप्टर से गांव पहुंचा। लोगों ने सभी का स्वागत किया।
राहुल ने नाम दर्ज हैं कई रिकार्ड
देश को वर्ल्ड कप और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में महती भूमिका निभाने वाले राहुल चौधरी कबड्डी का जाना पहचाना नाम है। प्रो कबड्डी लीग में तेलुगू टाइटंस के कप्तान रहे राहुल फिलहाल तमिल थलाइवास के लिए खेल रहे हैं। रेडर की भूमिका में खेलने वाले राहुल के नाम प्रो कबड्डी में सबसे अधिक अंक हासिल करने का रिकार्ड है
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 11, 2020
Rating:


No comments: