कूड़ा जलाना पड़ा भारी, पांच ठेले वालों पर लगा जुर्माना
कूड़ा जलाना पड़ा भारी, पांच ठेले वालों पर लगा जुर्माना
मंडी धनौरा नगर पालिका टीम मंगलवार की सुबह गजरौला व चांदपुर रोड पर कूड़ा जलाने वाले पांच रेडी वालों पर कार्रवाई की है। एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन मानते हुये पांचों ठेले वालों से दो ₹200 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। नगरपालिका टीम ने आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नगर में सर्द मौसम में कूड़ा आदि जलाने व प्रदूषण से धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इससे सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शासन भी खुले में कूड़ा जलाने वालों को लेकर सख्त है। उन पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश हैं। एनजीटी के आदेशानुसार उन पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने के आदेश हैं।
शासनादेशों को लेकर मंडी धनौरा नगर पालिका पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। मंगलवार की सुबह को गजरौला चांदपुर रोड पर कूड़ा जलाने की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पांच ठेलो के सामने कूड़ा जलाए जाने पर कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में शहर में कूड़ा जलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जायेगा।
कूड़ा जलाने वालों को नहीं जुर्माने का खौफ
हाल ही में नगर पालिका खुले में कूड़ा जलाने वाले पांच ठेले वालों पर भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर चुकी है। पांच ठेले वालों पर पर 200 रुपये के हिसाब से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
इस अवसर पर नरेश कुमार, विशाल शर्मा, संजीव कुमार, गजराज ,तेजपाल सिंह व रविंद्र यादव आदि मौजूद रहें ।
Reviewed by Hindustan News 18
on
December 08, 2020
Rating:


No comments: