शीतलहर से मंडी धनौरा में बढ़ी ठंड, लोगों ने अलाव का लिया सहारा
शीतलहर से मंडी धनौरा में बढ़ी ठंड, लोगों ने अलाव का लिया सहारा
मंडी धनौरा -
कोहरे और शीतलहर से आमजन का बेहाल हो गया। दोपहर तक सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए। जिससे लोगों ने ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर व अलाव का सहारा लिया। दोपरह कड़ाके की धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से निजात नहीं मिली और वह ठिठुरते नजर आए। शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में चले गए।
कोहरे संग शीतलहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाए हुए था। तेज शीतलहर चल रही थी। जिससे गलन अधिक थी और लोग ठंड से बचने के लिए बिस्तरों में देर तक छिपे रहे और सूर्य देव के निकलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन 12 बजे तक सूर्यदेव नहीं निकले। जिससे शीतलहर से आमजन बेहाल हो गए। उन्होंने ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर व अलाव का सहारा लिया। बावजूद इसके ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। नगर के विभिन्न चौराहों पर भी लोग अलाव के आगे बैठकर हाथ-पांव सेक रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप के साथ सूर्यदेव निकले। जिसमें लोगों ने धूप सेकनी शुरू की, लेकिन शीतलहर के चलते धूप बे-असर साबित हुई। लोगों ने अपना जरूरी काम निपटाकर शाम होने से पूर्व अपने घरों में चले गए। जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं।

No comments: