Top Ad unit 728 × 90

हिंदुस्तान न्यूज़ 18 में समाचारों के लिए संपर्क करें: +91 94100 32928 और WhatsApp No. +91 992 757 7404 (धर्मेन्द्र सैनी) एवं (सत्यवीर भाटी) +91 975 624 2300

बड़ी ख़बर

  

आर्य समाज की ओर से यज्ञ कर चेतन चौहान को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

 आर्य समाज की ओर से यज्ञ कर चेतन चौहान को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

चेतन चौहान राष्ट्रीय गौरव स्वाभिमान के प्रतीक : कटारिया





मंडी धनौरा, नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में नगर एवं क्षेत्र से आए आर्य समाज योने वैदिक सत्संग के पश्चात यज्ञ कर महान क्रिकेटर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय चेतन चौहान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा के लिए शांति की

प्राप्त विवरण के अनुसार देश के महान क्रिकेटर रहे वह प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान की स्मृति में आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग के पश्चात यज्ञ का आयोजन किया गया जहां विशिष्ट अतिथियों वह वेद मंत्रों के साथ चेतन चौहान की आत्मा की शांति की कामना की गई इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान डॉक्टर यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने कहा कि चेतन चौहान देश के गौरव थे तथा यह गर्व का विषय है कि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर के रूप में जनपद अमरोहा को चुना चेतन चौहान ने सदैव इमानदारी से हस्ता विनम्रता और साफगोई के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा एवं पूरी कर्मठता के साथ में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए देश का मान सम्मान व गौरव बढ़ाया

संरक्षक सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं चेतराम आर्य ने चेतन चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सैद्धांतिक राजनीति का आदर्श उदाहरण देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका योगदान देश सदैव याद रखेगा

इस अवसर पर पंडित पुष्पेंद्र आर्य पुरोहित ने यज्ञ कार्य का संपादन कराया तथा वेद मंत्रों का पाठ किया यशवीर आर्य ने प्रेरक भजन के द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी इस मौके पर मदन पाल सिंह सैनी एडवोकेट, अनिल शर्मा एडवोकेट, सुमित अग्रवाल, महिपाल सिंह, कुलदीप सिंह दिवाकर, डॉ दिनेश नागर, प्रधान नरेंद्र कटारिया, राजकुमार पवार, देवराज सिंह एवं ब्रह्मदेव आदि उपस्थित रहे

आर्य समाज की ओर से यज्ञ कर चेतन चौहान को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि Reviewed by Hindustan News 18 on August 30, 2020 Rating: 5

Post Comment

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.