रंगे हाथ पकड़े जाने पर आपा खों बैठा परिवार , बेटी के प्रेमी को पीट पीट कर मार डाला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से कुछ दूर बिलारी शहर में बेटी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो परिवार वाले आपा खो बैठे। उन्होंने बेटी के प्रेमी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और गांव के बाहर फेंक दिया। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। बेटी को भी बेरहमी से पीटा गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर लड़की के भाई और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम पुलिस ने लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया।
बिलारी के सरथल खेड़ा निवासी 28 वर्षीय अवनीश उर्फ काका पुत्र मक्खन सिंह शादी में डीजे आदि बजाने का काम करता था। सोमवार दोपहर वह संभल के नरौली गांव में अपनी मौसी संतोषी देवी के घर पैसे लेने के लिए गया था। रात 8 बजे वापस लौटा। इसी बीच खेड़ा गांव निवासी खेमपाल उसका लड़का कपिल उसे घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद अवनीश का कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग उसे रात भर तलाशते रहे। तड़के गांव के बाहर से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने गांव के रईस अहमद को किसी के गांव के बाहर पड़ा होने की जानकारी दी।
रईस ने इसकी जानकारी अवनीश के परिजनों को दी वे भागकर मौके पर पहुंचे। वे आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे। इलाज शुरू होने से पहले उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पिटाई करने वालों के नाम बताए।
बुरी तरह से घायल अवनीश ने इलाज शुरू होने से पहले दम तोड़
उधर, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को बेरहमी के साथ में पीटा गया था। उसके शरीर पर चोटों के निशान पूरी हकीकत को बयां कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के पिता मक्खन सिंह की तहरीर पर युवती के भाई खेमपाल पुत्र महिपाल व खेमपाल के लड़के कपिल के विरुद्ध गैर इरातद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया। किशोरी ने भी पुलिस को युवक के साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने बताया कि घायल किशोरी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
June 02, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 02, 2020
Rating:

No comments: