तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर किया घायल

मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव शहजादपुर में खेत पर काम कर रहे तीन किसानों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तीनों घायल किसानों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गांव में दहशत का माहौल बना है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
गांव निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक धर्मपाल सिंह गुरुवार सुबह अपने आम के बाग में गए थे। पास ही दूसरे में किसान नितिन देवल व चमन काम कर रहे थे। इसी दौरान धर्मपाल जैसे ही अपने खेत से बाहर आए तो पहले से वहां घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। खेत से वापस लौट रहे नितिन व चमन पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों की माने तो बीते कईं दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक बनी थी। विभागीय अफसरों को भी इस बाबत जानकारी दी गई थी। गुरुवार को भी जिस वक्त तेंदुए ने हमला किया, उस वक्त भी विभागीय टीम गांव में ही मौजूद थी। वन विभाग की टीम की मौजूदगी में किसानों पर हुए तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में रोष बना है। फिलहाल तीनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। सेवानिवृत्त अध्यापक की हालत गंभीर बताई गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है
तेंदुआ बिजनौर क्षेत्र से अमरोहा जिले में आया था। हमला करने के बाद वह वापस बिजनौर क्षेत्र में लौट गया है। बावजूद इसके इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 07, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 07, 2020
Rating:

No comments: