चूहा उठा ले गया साबुन , घर में ऐसी कलह हुई कि खुदकुशी की कोशिश करने लगा युवक

साबुन को लेकर हुए गृहकलह में एक पति ने खुदकुशी की कोशिश की। चूहा नहाने का साबुन उठा ले गए था और पत्नी नए साबुन नहीं खरीद पाई थी इसको लेकर नाराज पति ने दरवाजा अंदर से बंद कर फंदे पर झूल गया। उसकी आठ साल की बच्ची की सूचना पर ऐन वक्त पर पहुंची भटहट चौकी की पुलिस ने किसी तरह से उसकी जान बचाई और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। फिलहाल अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी सोनू चौधरी (उम्र 21 वर्ष) रिश्ते में बुआ की लड़की गायत्री से प्रेम विवाह किया था। वह गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट पुलिस चौकी के सामने किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता है। गायत्री ब्यूटीशियन का काम करती है। लाकडाउन में काम ठप होने से आर्थिक तंगी की स्थिति आ गई। उसकी आठ साल की बेटी है।
गायत्री ने बताया कि नहाने का साबुन चूहा उठा ले गया था। नए साबुन लाने की बात पर विवाद हो गया और पति ने अचानक उसे धक्का देकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जंगले से आत्महत्या का प्रयास करते देख उसने अपनी बेटी को भटहट चौकी पर भेजा था, उधर, चौकी पर भागती हुई पहुंची मासूम ने बताया कि पुलिस अंकल मेरे पापा खुदकुशी कर रहे हैं। बच्ची की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार को तोड़कर किसी तरह से सोनू की जान बचा ली।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 15, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 15, 2020
Rating:

No comments: