Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया गया याद

महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया गया याद







*18 57 की क्रांति के महानायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर शोध संस्थान द्वारा आयोजित की गई राष्ट्रीय वेबीनार*

*सांसद विजयपाल तोमर की अध्यक्षता हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सत्यपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम जुटे कई राज्यों के लोग*

मेरठ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर शोध संस्थान द्वारा देश में प्रथम संगठित किसान क्रांति के पुरोधा तथा महान क्रांतिकारी, कवि, लेखक व विचारक विजय सिंह पथिक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय बेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद बागपत एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति सत्यपाल सिंह ने कहा कि विजय सिंह पथिक का योगदान न सिर्फ़  देश के स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर्णिम अध्याय है बल्कि देश में किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले वे पहले मसीहा थे उन्होंने कहा कि विजय सिंह पथिक एवं चौधरी चरण सिंह किसान हितों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे तथा उनका योगदान हमारे लिए महान विरासत है
कार्यक्रम के अध्यक्ष वह राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने किसानों के लिए वह गांव के लिए जो कार्य किया वह प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात है.
इससे पूर्व शोध संस्थान के अध्यक्ष तस्वीर चपराना ने प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख सरजीत सिंह ने प्रतिभागी महानुभाव का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर दादरी विधायक गढ़ कमल सिंह मलिक विधायक किठौर सत्यवीर सिंह व पूर्व विधान परिषद सदस्य जगत सिंह ने अपने अपने संबोधन में किसानों के मसीहा विजय सिंह पथिक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान संदर्भ में उनके विचारों की उपयोगिता पर बल दिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रसिद्ध लेखक राजकुमार भाटी प्रसिद्ध समाजशास्त्री डॉ राकेश सिंह राणा भाजपा जनपद अमरोहा के पूर्व जिला अध्यक्ष मॉमराज गुर्जर जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के जिला अध्यक्ष ओंकार कटारिया प्रसिद्ध पत्रकार राकेश छोकर एवं यू एन आई ब्यूरो चीफ मुरादाबाद डिवीजन महिपाल सिंह ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर हिंदी सलाहकार समिति श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार पर्यावरणविद संजीव कुमारी आदि ने अपने अपने संबोधन में विजय सिंह पथिक के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं उनके उल्लेखनीय योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन दर्शन पर भी प्रकाश डाला
इस अवसर परमहावीर पोसवाल , जगत सिंह दोसा , मुकेश कुमार चौधरी , डॉ केशव सिंह पाटिल, डॉक्टर यतेंद्र कटारिया , डॉ कुलदीप महुआ, श्री सूरजपाल सिंह , डॉक्टर सतीश शास्त्री , अभिषेक चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दोनों महान नेताओं के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और उसके बाद के भारत के निर्माण में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन तस्वीर सिंह चपराना द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सरजीत सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा किया गया।
शोध संस्थान के जिन सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में विशेष रुप से अपनी भूमिका निभाई उनमें इंजीनियर सुरेंद्र वर्मा , श्री भोपाल सिंह गुर्जर , कैप्टन सुभाष , ब्रजपालसिंह चौहान , जबर सिंह चेयरमैन , गुलवीर पार्षद , एडवोकेट सुरेंद्र नागर , मनोज धामा , ब्रह्मसिंह निडावली , अजय सिंह , जगतदौसा , विरेंद्र सिंह , सरदार कर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर रेणु जैन , डॉक्टर ज्ञानतोष कुमार झा , डॉक्टर राकेश राणा , मुकेश चौधरी ,डॉक्टर अरुण पाटिल , देवेश चंद्र शर्मा ,डॉक्टर हरेंद्र , डॉक्टर धनपाल , डॉ अशोक , सुभाष गुर्जर , श्री संजीव नागर , श्रीमती सुगम धामा , डॉ प्रशांत कुमार , सुनील पोसवाल , नवीन गुप्ता के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं
महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया गया याद Reviewed by Hindustan News 18 on May 30, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.