अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत मंडी धनौरा
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत
मंडी धनौरा
नगर के कलाली चंगी पर बैंक से पैसे निकालने आये व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल को तुरन्त नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते चले कि थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर माफी निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र दल सिंह अपने गांव से नगर में बैंक से पैसे निकालने के लिए स्कूटी से आ रहा था। जैसे ही वह कलाली चुंगी पर पहुचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल को तुरन्त नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गजेन्द्र के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गजेन्द्र वर्तमान में राशन डीलर है और उसके दोनों बेटे घर से सैकड़ो किलोमीटर दूर नौकरी कर रहे है। एक बेटा महाराष्ट्र में तथा दूसरा उड़ीसा में नौकरी पर कार्यरत है। परिजनों ने थाने में पहुचकर अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 08, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 08, 2020
Rating:

No comments: