Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब , मेदांता में किज गए भर्ती

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब , मेदांता में किज गए भर्ती




उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

बता दें कि पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

शनिवार को अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनका पेट फूल रहा था। कई दिन से दस्त नहीं हो रही थी। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया। अस्पताल के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य सामान्य होने पर शनिवार करीब 11.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर से तबीयत हुई खराब , मेदांता में किज गए भर्ती Reviewed by Hindustan News 18 on May 10, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.