बिजनौर से होने लगा हिमालय पर्वत की चोटियों का दीदार

लॉकडाउन ने वातावरण से धूल और धुंए को हटा दिया है। जिसका असर ये हुआ कि बिजनौर से ही हिमालय की चोटियों का दीदार होने लगा हैं। हालांकि शिवालिक पहाड़ियां पहले से ही दिखाई देती हैं।रविवार को आंधी के साथ बारिश आई।
बारिश के बाद मौसम खुला तो लोग हैरान हो गए। दरअसल घर की छतों से हिमालय दिखाई दे रहा था। मयंक राणा की बेटी अनन्या राणा ने अपनी छत से इन नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। अनन्या ने हिमालय की चोटी का फोटो अपने मोबाइल में लिया। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को भी छत पर बुला लिया। अभी तक केवल कोटद्वार की शिवालिक पहाड़ियों के ही दर्शन होते थे।
गौरतलब है कि लॉकडाउन में प्रकृति खुद को रिकवर कर रही है। वातावरण में धूल के कण गायब हो गए हैं। वहीं धुएं के अंबार भी वातावरण से साफ हो गए। अब रविवार को बारिश पड़ी तो बची खुची धूल भी हटती रही। जिससे हिमालय की चोटियों के दर्शन बिजनौर शहर से ही होने लगे। लोग यह देख आश्चर्य में पड़ गए। लोगों ने अपने बच्चों को छत पर ले जाकर हिमालय के दर्शन कराए। बतातें चलें कि बिजनौर शहर से 60 किलोमीटर दूर कोटद्वार में स्थित शिवालिक पहाड़ियां पहले से ही दिखाई देती रही हैं। अब हिमालय का दिखाई देना वातावरण की शुद्धता का प्रमाण है। क्षेत्रिय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जेपी मौर्य ने बताया कि बारिश के बाद पहले भी दूर का दिखाई देता था। वातावरण शुद्ध है। लॉकडाउन ने वातावरण से धूल और धुएं को हटा दिया है। पहाड़ दिख सकते हैं लेकिन यह कहना मुशिकल है कि जगह कौन सी है।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 10, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 10, 2020
Rating:

No comments: