कोरोना वैक्सीन के परीक्षण हेतु महंत परशुराम गिरी ने किया देहदान

गत 50 दिन से चल रहा है निर्बाध महायज्ञ, लोगों की सेवा में जुटे हैं महंत परशुराम
बालोतरा, राजस्थान के प्रसिद्ध कनाना मठ के मठाधीश एवं भारत साधु समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महंत परशुराम गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन के परीक्षण हेतु अपना शरीर देने की घोषणा की है इस बाबत उन्होंने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपना देह दान किया है श्री महंत परशुराम गिरी कोरोनावायरस से मुक्ति हेतु गत 50 दिन से लगातार राम रक्षा महायज्ञ कर रहे हैं तथा भूखे ,निराश्रित व गरीब लोगों के लिए निरंतर भोजन आदि की व्यवस्था में जुटे हैं महंत परशुराम के इस कदम पर नगर एवं क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उनका वंदन किया है
प्राप्त विवरण के अनुसार जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश के नगर मंडी धनोरा स्थित बड़ा गणेश आश्रम के महंत एवं राजस्थान के प्रसिद्ध कनाना मठ के मठाधीश शहीद जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखंड के कई बड़े मठों से जुड़े एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय मंत्री भारत साधु समाज राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महंत परशुराम गिरी बाल्यकाल से ही जग सेवा एवं अध्यात्म भावना से ओतप्रोत होकर अपना योगदान दे रहे हैं कोरोनावायरस से वैश्विक महामारी के चलते उन्होंने मानवीय सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए जहां निरंतर पर्यावरण शुद्धि एवं करा कोरोनावायरस मुक्ति के लिए निरंतर निर्बाध रूप से राम रक्षा महायज्ञ जारी किया हुआ है वहीं वह प्रतिदिन हजारों हजारों गरीब एवं निराश्रित लोगों को भोजन आदि की सेवा करके महान एवं उल्लेखनीय कार्य करने में जुटे हुए हैं महंत परशुराम गिरी ने कोरोना वैक्सीन हेतु भारत में चल रहे परीक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कोरोनावायरस वैक्सीन के परीक्षण हेतु अपना देह दान करना चाहते हैं ताकि संपूर्ण मानव जाति के लिए कोरोनावायरस का जो संकट उत्पन्न हुआ हुआ है उससे वैक्सीन का सफल परीक्षण होकर मानव मात्र को लाभ प्राप्त हो सके महंत परशुराम गिरी के मानवीय सेवा के कार्यों एवं मानवता की रक्षा हेतु देह दान देने के समाचार को पाकर नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने उन पर गर्व व्यक्त किया है तथा उनके उल्लेखनीय मानवीय कार्यों व आध्यात्मिक जीवन को नमन करते हुए उनका वंदन किया है
डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने कहा है कि भारतीय ऋषि परंपरा में महर्षि दधीचि एवं अनेकों ऐसे उदाहरण है जब मानव मात्र की रक्षा के लिए संतों ने ऋषियों ने मुनियों ने इस तरह के कार्य द्वारा प्राणी मात्र के कल्याण के लिए अपना सर्वस्य न्योछावर किया है वैदिक ऋषि परंपरा का निर्वहन करते हुए महंत परशुराम गिरी ने भारतीय संत परंपरा को गौरवान्वित करते हुए भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया है

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 12, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 12, 2020
Rating:

No comments: