खेतों में दिखा जंगली सुअर , किसानों में दहशत

मुरादाबाद - कुन्दरकी / थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर पट्टी में बुधवार देर शाम खेतों में काम कर रहे किसानों के पास अचानक जंगली सुअर पहुंच गया। जिससे किसानों में भगदड़ मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। जिन्हें अपनी ओर आता देखकर जंगली सुअर पास ही स्थित खेत में घुसकर फरार हो गया। किसानों ने प्रशासन से जंगली सुअर पकड़वाने की मांग की है।
बुधवार को देर शाम को जलालपुर पट्टी में बब्बन खान, बाबू खां, जावेद आलम, जमाल खान, नाज़िम, भूरा, रियासत सहित महिला व बच्चे गेंहू की कटाई व खेतों के काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक जलालपुर पट्टी से भागता हुआ जंगली सुअर वहां पहुंच गया। जिसे देखकर किसानों ने शोर मचाते लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए। जिसके बाद जंगली सुअर भटपुरा पट्टी की तरफ भाग खड़ा हुआ। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअर से आतंक मचा रखा है। यह रात में खेतों में छिपकर बैठ जाते हैं और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर देते हैं। लोगों ने जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है ताकि वह खेतों में निडर होकर काम कर सकें।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 22, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 22, 2020
Rating:

No comments: