मेरठ में भाजपा नेता और भाई भी कोरोना संक्रमित , मचा हड़कंप

मेरठ में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के करीबी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य, उनके भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इससे पहले उसके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष को परिवार सहित क्वारंटाइन करा दिया है। साथ ही इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बुधवार को दो और पॉजिटिव केस मिलने के बाद मेरठ जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 84 हो गई है।
मंगलवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष के करीबी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद भाजपा नेता और उसके परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन करा दिया गया। सभी का सैंपल लिया गया। प्राथमिकता के साथ भाजपा नेता के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल की जांच की गई। बुधवार दोपहर में जिला सर्विलांस अधिकारी डा.विश्वास चौधरी ने बताया कि साबुन गोदाम निवासी पिता के बाद उनके दो पुत्रों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव है। अब इन सभी को क्वारंटाइन करा दिया गया है। अब मेरठ जिले में अब तक कोरोना के पॉजिटिव केस की कुल संख्या 84 हो गई है। उधर, भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ डा.राजकुमार ने नियमानुसार संपर्क में रहने वाले महानगर अध्यक्ष को परिवार सहित क्वारंटाइन करने का आदेश दिया है। दोपहर बाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन करा दिया गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष के करीबी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य और उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं में खलबली मच गई है। सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने खुद को ही स्वत: क्वारंटाइन कर लिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का अब कड़ाई से पालन में भाजपा नेता जुट गए हैं।
प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग हर आदेश स्वीकार
मुझे आज जानकारी मिली कि मेरे साथ रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता और उसके भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे सीएमओ आफिस से क्वारंटाइन का आदेश मिला है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का हर आदेश स्वीकार है
- मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 22, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 22, 2020
Rating:

No comments: