मेरठ मे एकाएक मरने लगे चमगादड़ , जांच को गए सैंपल

कोरोना वायरस की दहशत के बीच यूपी के मेरठ जिले के महरौली गांव में दो दिन से लगातार चमगादड़ों की मौत होने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को यहां पांच चमगादड़ मृत मिले थे। बुधवार को तीन और चमगादड़ मरे मिले। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ों के सैंपल ले लिए हैं।
महरौली गांव में दो दिन से तालाब के किनारे बड़े-बड़े चमगादड़ मृत मिल रहे हैं। मंगलवार को मिले पांच मृत चमगादड़ों को ग्राम प्रधान गंगाराम ने मिट्टी में दबवा दिया था और इसे सामान्य घटना बताया था। बुधवार को फिर तीन बड़े चमगादड़ मरे मिले, तो तालाब के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्राम प्रधान ने डीएम को इसकी सूचना दी। इस पर वन और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक महरौली ने तीनों मृत चमगादड़ों के सैंपल लिए।
पहली बार इतने बड़े चमगादड़ देखे
वन विभाग के अफसरों का कहना था कि इतना विशालकाय चमगादड़ उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि सैंपल लिए हैं, जांच कराई जाएगी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 29, 2020
Rating:

No comments: