Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

लाकडाउन टू में खेती किसानी से जुड़े काम के लिए छूट

लाकडाउन टू में खेती किसानी से जुड़े काम के लिए छूट






लॉकडाउन टू में किसानों को खेती-किसानी से जुड़े काम करने की छूट मिली है। किसान फसलों की कटाई और थ्रेसिंग करा सकेंगे। किसान और मजदूरों के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

आने वाले दिनों में नए बुआई सीजन के शुरू होने के मद्देनजर खेती-किसानी से जुड़े कामों को खास छूट दी गई है। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा। खेती से जुड़ी सभी गतिविधियां चालू रहेंगी। किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट रहेगी। खाद, बीज की दुकानें भी खुली रहेंगी। अमरोहा में 88 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगाई गई है। क्षेत्र में गेहूं की कटाई-गहाई का काम भी चल रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खेती कार्य करने का सुझाव दिया।
लाकडाउन टू में खेती किसानी से जुड़े काम के लिए छूट Reviewed by Hindustan News 18 on April 15, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.