मुरादबाद में तीन घंटे तक चला बवाल , 5 महिलाओं समेत 24 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन करने के लिए पहुंची मेडिकल और पुलिस की टीम पर बुधवार दोपहर में हमला हो गया। इस हमले में डॉक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए। हमले में पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चार थानों की फोर्स पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बावजूद इसके रह रहकर यहां पर पुलिस पर हमला होता रहा और यह सिलसिला तीन घंटे तक चला।
पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करके हमलावर पुरुषों की धरपकड़ कर ली। इसके बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। घरों की छतों पर आकर उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की। मौके पर मौजूद डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक लगातार लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भी क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों के साथ लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की अपील पर पत्थरबाजी बंद हो गई। लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से शुरू भी हो गई। कई बार हालात बनते और बिगड़ते रहे। दोपहर एक बजे शुरू हुआ बवाल तीन बजे के बाद तक जारी रहा। बाद में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आईजी रमित शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। नागफनी थाने में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। गिरफ्तारी के संदर्भ में दिशा निर्देश भी दिए।
घर से खींच-खींच कर निकाले गए संदिग्ध
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पत्थरबाजी की सूचना पर सीओ कोतवाली राजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट लालता प्रसाद शाक्य तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पुलिस बल लेकर पहुंचे। पुलिस टीम ने पत्थरबाजी की घटना के बाद मोहल्ले में सघन तलाशी अभियान चलाया। एक-एक घर में घुसकर पुलिस ने संदिग्ध हमलावरों को पकड़ा। इस दौरान कुछ घरों में महिलाओं ने पुलिस को घुसने से रोकने की कोशिश की तो महिला पुलिस बुलाकर उन्हें नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने करीब 24 लोगों ने अलग-अलग घरों से उठाया है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:

No comments: