Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

20 अप्रैल से जिले में नही खुलेंगी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी

20 अप्रैल से जिले में नही खुलेंगी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी




शासन ने 20 अप्रैल से आयुष समेत सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं कुछ शर्तों के साथ बहाल करने की घोषणा की है। लेकिन कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी तरह से बहाली में असमर्थता जताई है।

अफसरों के मुताबिक जिले में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लाईं जाएंगी। सोशल डिस्टेंसिग के लिहाज से सीएचसी और पीएचसी में भीड़भाड़ बढ़ना आत्मघाती हो सकता है। इसलिए अभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी नहीं लगेंगी। मौसमी और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित गंभीर मरीजों का अस्पतालों की इमरजेंसी में इलाज किया जाएगा। सीएमएस डा.रामनिवास ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में कोविड-19 एल-1 सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा क्वारंटाइन सेंटर भी बना है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी खोलना भी संभव नहीं है। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद ही ओपीडी शुरू की जाएगी। सीएमओ डा.मेघ सिंह ने कहा कि जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर कोरोना के आशंकित मरीज लगातार आ रहे हैं। इनके संपर्क में आने से सामान्य लोगों में भी संक्रमण फैलने का डर है, इसलिए ओपीडी नहीं खोली जाएंगी। सोशल डिस्टेंसिग का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए केवल इमरजेंसी में ही मरीज देखे जाएंगे। सभी तरह की जांच और दवाओं के विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम होने की बात कही।
20 अप्रैल से जिले में नही खुलेंगी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी Reviewed by Hindustan News 18 on April 18, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.