Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent
इंग्लैंड के युवा देहरादून में सीख रहे क्रिकेट की बारीकियां





इंग्लैंड के युवा क्रिकेटरों की पसंद अब देहरादून बन रहा है। दून आकर 4 युवा क्रिकटेर भारतीय पिचों पर खेलने की बारीकियां सीख रहे हैं।  गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी (एसीए) में विदेशी युवा भी पहुंच रहे हैं। बीते दिनों इंग्लैंड के लिस्टरशायर के जूनियर क्रिकेटरों ने दून पहुंचकर खेल की बारीकियां सीखीं। एसीए के मुख्य कोच मनोज रावत ने बताया कि एक हफ्ते के कोर्स के लिये अंडर 17 आयु वर्ग के 2 तेज गेंदबाज केडन और नेवन, बल्लेबाज नैथन अकादमी में आये थे। इनके साथ ही भारतीय मूल के 10 साल के प्रयान भी मैनेजर कृश के नेतृत्व में आये थे।
दोनों तेज गेंदबाज भारतीय पिचों में गेंदबाजी की बारीकियां सीखने आये थे। 7 दिवसीय कैम्प में दोनों ने धीमी और टर्निंग विकेट पर गेंदबाजी करने के बारे में जानकारी ली। प्रैक्टिस सेशन में भी स्पिन पिचों मे सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की ट्रेनिंग ली। बल्लेबाज नैथन स्पिन गेंदबाजी को खेलने की ट्रेनिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान मुम्बई के कोच सुशील जावले और पावस भंडारी ने भी उनको प्रशिक्षण दिया। मनोज रावत ने बताया कि मई महीने में लिस्टरशायर की पूरी टीम भी देहरादून आकार कैम्प करेगी।
Reviewed by Hindustan News 18 on February 27, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.