सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर व हाथों में काले फीते बांधकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। पर पुलिस ने नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के निकट ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। नगर अध्यक्ष राहुल छिमलवा ने बताया कि भाजपा सरकार ने हल्द्वानी की विकास योजनाओं को बंद कर दिया है। जिसका वह विरोध कर रहे हैं। वहीं सर्किल रेट बढ़ने के विरोध में बुद्ध पार्क में धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता भी सीएम के समक्ष अपना विरोध जताने जा रहे थे। पर पुलिस ने इन लोगों को भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया।इस दौरान कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हल्द्वानी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं यहां के विकास कार्यों को एक-एक कर लटकाया जा रहा है इसके अलावा सर्किल रेट वृद्धि के प्रस्ताव पर भी अब तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है जिससे आम जनता परेशान है ऐसे में सरकार के खिलाफ यह उनका विरोध है

Reviewed by Hindustan News 18
on
February 27, 2020
Rating:

No comments: