Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हैदराबाद रेप-मर्डर केस के चारों आरोपी

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हैदराबाद रेप-मर्डर केस के चारों आरोपी





हैदराबाद में डॉक्टर से रेप और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस जांच के लिए चारों को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए लेकर गई थी। वहां से भागने की कोशिश में चारों पुलिस की गोलियों के शिकार बने।

हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत
 

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हैदराबाद केस के चारों आरोपी
क्राइम सीन रीक्रिएट करने मौके पर ले गई थी पुलिस
जांच के दौरान भागने की कोशिश में गोलियों के शिकार हुए
पुलिस रिमांड पर थे शिवा, नवीन, आरिफ और केशवुलू
देशभर में था आक्रोश, उठ रही थी फांसी की मांग
वक़्त नहीं है


हैदराबाद के शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के केस ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह ही केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। चारों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं।
भागने की कोशिश

बता दें कि हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की।


मुठभेड़ में ढेर
इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। जहां इन आरोपियों को लेकर जाया गया, इन्होंने रेप के बाद के डॉक्टर की हत्या करके शव को वहीं जलाया था।
पुलिस एनकाउंटर में ढेर हैदराबाद रेप-मर्डर केस के चारों आरोपी Reviewed by Hindustan News 18 on December 05, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.