Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

भविष्य की परिदृश्य वेहतर बनाने में मीडिया की भूमिका'

'भविष्य की परिदृश्य वेहतर बनाने में मीडिया की भूमिका'

मीडिया में सकारत्मक एवं आशावादी सामग्री की अभिवृद्धि केलिए सभी हुए एकमत।









भोरा कलां (गुरुग्राम)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पटौदी रोड स्थित ओमशान्ति रिट्रीट सेंटर में  'भविष्य की परिदृश्य वेहतर बनाने में मीडिया की भूमिका' के विषय पर पत्रकारों के लिए रखी गयी एक मीडिया डायलाग कार्यक्रम सम्पर्ण हुआ।

"मीडिया डायलाग"  कार्यक्रम में दिल्ली मीडिया प्रोफेशनल्स, दैनिक भास्कर समूह की नागरिक न्यूज़ मैगज़ीन के मुख्य संपादक एवं नागरिक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री दीपक द्विवेदी; टी वी व प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार श्री एन के सिंह; प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार, निर्माता एवं निर्देशक सुश्री दिव्या खोशला; वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रशिक्षक प्रोफेसर प्रदीप माथुर; रायटर्स इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार तथा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदश्य श्री सी के नायक; न्यूज़ 24चैनल के सहायक संपादक श्री प्रभाकर मिश्रा आदि मुख्य पत्रकारों ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
 वक्ताओं ने अपने संबोधन में मीडिया में बढ़ती हुई नकारात्मक एवं निराशजनक तथ्यों के स्थान पर सकारात्मक पहलुओं पर फोकस करने का आह्वान किया।

श्री दीपक द्विवेदी ने समाचार पत्रों में भय, एवं निराशा फैलाने वाली खबरों में अतिशय वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग आधे पेज पर आध्यात्मिक लेख और विचारों के लिए समर्पित करेंगे ओर उन्होंने ब्रह्मा कुमारी संस्था से हर सप्ताह आध्यात्मिक कंटेंट प्राप्त करने के लिए अनुरोध किया।

श्री प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उनका टी वी चैनेल समाज में घट रही अनेक सकारात्मक खबरों को जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित करने पर बल दिया।
श्री सी के नायक ने माउंट आबू मीडिया समेलन का अपनी अनुभूति सांझा करते हुए कहा कि आज की प्रत्तिस्पर्धा की दौर में पत्रकारों की सोच, नज़रिया,  कार्यप्रणाली  एवं जीवनशैली को स्वस्थ तथा सकारात्मक वनाने की आवश्यकता है और इस केलिए ब्रह्मा कुमारी संगठन की शिक्षाएं और योग की विधि बहुत ही कारगर है ।

वरिष्ठतम पत्रकार श्री एन के सिंह ने मीडिया में बढ़ती हुई भौतिकवादी, भोगवादी एवं उपभोक्तावादी मानसिकता, कंटेंट एवं कार्य पद्धति पर घोर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश और लोगों के हित में आज की मीडिया वर्ग को ब्रह्मा कुमारी जैसी अच्छे सोच, विचार एवं दिशा प्रदान करने वाले संस्थाओं के साथ मिलकर सामाजिक उत्तरदायित्व की भी पूर्ति करनी होगी ।

प्रोफेसर प्रदीप माथुर ने भी सामाजिक परिवर्तन के दिशा में समर्पित मीडिया कर्मियों केलिए ब्रह्मा कुमारी संस्था से नैतिक एवं सामाजिक सहयोग  की कामना करते हुए, मीडिया प्रोफेशनल्स को सकारात्मक पत्रकारिता, स्वस्थ एवं सादा जीवन शैली अपनाने का सुझाव दिया ।

विशेष रूप से कार्यक्रम में मुम्बई से पधारी दिव्या खोसला ने सकारात्मक खबरों और विचारों का मनुष्य के मन और तन दोनों पर प्रभाव  ब्रह्मा कुमारी संस्था के राजयोग मैडिटेशन के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए, मीडिया में सकारात्मक कंटेंट की वृद्धि हेतु पुरजोर हिमायत की।
 ओमशान्ति रिट्रीट सेंटर निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी आशा  द्वारा अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मीडिया कर्मी पिछले के मुकाबले ज्यादा संघर्ष, दबाव, प्रभाव, तनाव और भय के दौर की मनोदशा से गुजर रहा है। नियत साफ होते हुए भी परिस्थिति एवं वातावरण का प्रभाव स्पष्ट रुप से पड रहा है।
ऐसे समय में पत्रकारों के मनोबल, नैतिक बल एवं आत्म बल बढ़ाने की आवश्यकता है । मीडिया वर्ग की इसी आंतरिक सशक्तिकरण के लिए ब्रह्मा कुमारी संस्था वर्षों से सेवा प्रदान कर रही है और भविष्य में भी सकारात्मक सोच के साथ जनपक्षधरता पत्रकारिता के लिए सदैव तत्पर रहेगें।  आध्यात्मिक ज्ञान एवं सहज राजयोग ध्यान के माध्यम से  मीडिया प्रोफेशनल्स के सशक्तिकरण हेतु संस्था ने पिछले काफी समय  से समग्र भारत और नेपाल में एक अभियान चलाया है, जिसमे देश के विभिन्न राज्यों और प्रातों में मीडिया हाउसेस में ब्रह्मा कुमारी भाई बहने निमंत्रण पर जाकर पत्रकारों के सर्वांगीण स्वास्थ्य, कार्यक्षमता, आंतरिक शक्ति, आत्म निर्भरशीलता एवं सुख शांति इंडेक्स बढ़ाने की सेवा कर रहें है। उन्होंने इस अभियान को अपने अपने स्थान एवं संस्थान में ले जाने और अपनी मीडिया भाई बंधुओं की सेवा करने केलिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहभागियों से अपील की।

ब्रह्मा कुमारी हुस्सैन बहन द्वारा मीडिया डायलाग कार्यक्रम का संचालन किया गया। दिल्ली से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका  ब्रह्मा कुमारी पुष्पा ने सभी को सामूहिक राजयोग का अभ्यास कराकर गहरी आत्मिक शांति और शक्ति की अनुभूति कराई ।

महीपाल सिहं 【वरिष्ठ पत्रकार】
भविष्य की परिदृश्य वेहतर बनाने में मीडिया की भूमिका' Reviewed by Hindustan News 18 on December 10, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.