Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अशोक कटारिया के परिवहन मंत्री बनने पर मोहद्दीनपुर में मनाया जश्न

अशोक कटारिया के परिवहन मंत्री बनने पर मोहद्दीनपुर में मनाया जश्न
धनौरा से देहरादून के लिए बस चलाने की मांग होगी पूरी :कटारिया






मंडी धनौरा, उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल में अशोक कटारिया को परिवहन मंत्री बनने पर निकटवर्ती गांव मोहद्दीनपुर में क्षेत्र के लोगों ने इकट्ठा होकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया वहीं नगर के सघन क्षेत्र में सरदार पटेल मंच द्वारा खुशी का इजहार किया गया प्राप्त विवरण के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री तथा कुशल संगठन कर्ता के रूप में प्रसिद्ध अशोक कटारिया को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में परिवहन विभाग दिए जाने पर निकटवर्ती गांव मोहदीनपुर में ग्राम प्रधान नरेंद्र कटारिया के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने इकट्ठा होकर जश्न मनाया तथा ढोल नगाड़े बजाकर जुलूस निकाला वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर लोगों ने कहा कि अशोक कटारिया जमीन से जुड़े नेता है तथा उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से मेहनत करते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री पद के मुकाम को पाया है जो बड़ी उपलब्धि है वहीं दूसरी ओर नगर के सघन क्षेत्र में सरदार पटेल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अशोक कटारिया के परिवहन मंत्री बनने तथा सुरेश राणा के कैबिनेट मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी गई वह प्रसन्नता व्यक्त की गई इस अवसर पर सरदार पटेल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार ने कहा कि सरदार पटेल को अपना आदर्श मानने वाले अशोक कटारिया का जीवन एक आदर्श उदाहरण है जिन्होंने कड़ी मेहनत लगन तथा विनम्र शीलता के साथ जीवन में उन्नत शिखर को प्राप्त किया है उन्होंने कहा कि अशोक कटारिया के प्रदेश के परिवहन मंत्री बनने से धनोरा की लंबे अरसे से की जा रही मांग के धनौरा से हरिद्वार और देहरादून के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस चलाई जाए वह शीघ्र पूरी हो जाएगी इस अवसर पर उधम सिंह कटारिया सतवीर भाटी बिजेंद्र भाटी प्रमोद भड़ाना विनोद खारी महाशय जयचंद सुभाष खटाना राजकुमार पवार अक्षय भाटी अमित बैंसला अखिलेश भाटी रविंद्र भाटी गोलू टावर आदि उपस्थित रहे.
अशोक कटारिया के परिवहन मंत्री बनने पर मोहद्दीनपुर में मनाया जश्न Reviewed by Hindustan News 18 on August 23, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.