Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

योगी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, सुरेश खन्ना बने वित्त मंत्री

योगी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, सुरेश खन्ना बने वित्त मंत्री


लखनऊ-- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। सुरेश खन्ना यूपी के नए वित्त मंत्री होंगे
विभागों के आवंटन में मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। जय प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जबकि अभी तक स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल रहे सिद्धार्थनाथ सिंह को खादी मंत्रालय दिया गया है।

खास बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास गृह व राजस्व सहित 37 विभाग रहेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय रहेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के पास माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय रहेंगे।

अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र चौधरी पंचायतीराज मंत्री होंगे।
जानें, किसे मिला कौन सा विभाग
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर तथा सार्वजनिक उद्यम।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा- माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।
सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुंसधान।
सुरेश खन्ना- वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग।
स्वामी प्रसाद मौर्य- श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय।

सतीश महाना- औद्योगिक विकास मंत्री।
रमापति शास्त्री- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय।
दारा सिंह चौहान- वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान मंत्रालय।
जय प्रताप सिंह- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
ब्रजेश पाठक- विधायी एवं न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।

लक्ष्मी नारायण चौधरी- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
चेतन चौहान- सैनिक कल्याण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा।
श्रीकांत शर्मा-  ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्रालय।

राजेंद्र प्रताप सिंह- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास।
सिद्घार्थनाथ सिंह- खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई तथा निवेश प्रोत्साहन।
मुकुट बिहारी वर्मा- सहकारिता मंत्रालय
इन मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी
आशुतोष टंडन- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
नंद गोपाल गुप्ता- नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ बोर्ड व हज।
डॉ. महेंद्र सिंह- जल शक्ति विभाग
सुरेश राणा- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।

भूपेंद्र सिंह चौधरी- पंचायती राज।
अनिल राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।
रामनरेश अग्निहोत्री- आबकारी एवं मद्यनिषेध।
श्रीमती कमला रानी वरुण- प्राविधिक शिक्षा।
योगी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन, सुरेश खन्ना बने वित्त मंत्री Reviewed by Hindustan News 18 on August 23, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.